HomeUncategorizedतुरकौलिया पूर्वी पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, बोले विधायक हर जरूरतमंद...

तुरकौलिया पूर्वी पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर, बोले विधायक हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

आशा कुमारी। देशवाणी 

मोतिहारी।

हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के तुरकौलिया पूर्वी पंचायत में बिहार सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक कृष्णनंदन पासवान ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन कर रही है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें। विधायक ने शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने पंचायत में इस तरह के आयोजन के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस शिविर से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष राज, नोडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी, तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के मुखिया रामजन्म पासवान सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular