देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। ढाका रोड पर नाला निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अंचल कार्यालय सदर मोतिहारी द्वारा मठिया मोड़ से ढाका रोड में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए एक अंतिम नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों को शुक्रवार रात तक की मोहल्लत दी है। कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल, मोतिहारी) के आदेश के आलोक में विभागीय अमीन मनोज कुमार माझी और अंचल अमीन द्वारा संयुक्त रूप से चिन्हित किए गए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अब बलपूर्वक कार्रवाई की तैयारी है।
प्रशासन के मुताबिक, राजस्व थाना नं०-164 के अंतर्गत पड़ने वाले इस अवैध अतिक्रमण को खाली करने के लिए पहले भी 12 और 27 जून की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन कतिपय कारणों से जमीन खाली नहीं कराई जा सकी। अब प्रशासन ने 04 जुलाई शनिवार की तिथि मुकर्रर की है। इससे पहले अतिक्रमण स्वतः नहीं हटाया गया, तो दंडाधिकारी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इसे बलपूर्वक ध्वस्त किया जाएगा और इसका खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा।
छतौनी के मठिया मोड़ निवासी कैलाश महतो, दिनेश प्रसाद, रमेश प्रसाद, सुनील प्रसाद, मोहन वगैरह, जितेन्द्र पासवान, बद्री पासवान, भिखारी साह, महेन्द्र साह, लखिन्द्र साह, शत्रुघ्न यादव, कमल कुमार पंडित, कैलाश महतो, मनोज साह, कैलाश महतो वगैरह, संजय कुमार महतो, दीपक जयसवाल, मुकेश कुमार, बृज किशोर कुमार, गुरुबुद्ध सिंह, नरेश प्रसाद, रमेश प्रसाद, लालबाबू यादव, प्राथमिक विद्यालय मठिया मंदिर, राजकुमार महतो, रामबाबू राय, रामचन्द्र प्रसाद, श्यामशरण सिंह, दीपक महतो, भरत महतो, रामनाथ महतो, मुन्ना सिंह, लालबाबू चौधरी, कृष्णा चौधरी, आशनारायण यादव, कृष्ण मोहन झा, रामजी प्रसाद, सुरेश चन्द्र मिश्र, होटल युवराज (प्रो. दिलीप शर्मा) आदि नागरिकों और संस्थानों को प्रशासन द्वारा चिन्हित कर नोटिस तामिला कराया गया है।












