Homeबिहारमोतिहारीडीसीएम ने कार को मारी टक्कर

डीसीएम ने कार को मारी टक्कर

-

परिवार सुरक्षित, बड़ा हादसा टला, डीसीएम चालक फरार

माला सिन्हा

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के बलथरवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर रविवार को एक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी. इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए. जानकारी के अनुसार, कार बीआर06एई/2594 में सवार एक परिवार खजूरिया से मोतिहारी जा रहा था. बलथरवा गांव के पास ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे फल लदे डीसीएम ट्रक यूपी35सीटी /0720 के चालक ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा और चालक की तरफ का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद डीसीएम चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले आए. पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts