माला सिन्हा
पिपराकोठी। बीरछपरा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार के पिता विश्वनाथ साह का गुरुवार देर रात निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. स्वर्गीय विश्वनाथ साह अपने पीछे तीन पुत्र, तीन पुत्रियां तथा पोते-पोतियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. शुक्रवार को परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर मुखिया हेमंत कुमार, पूर्व प्रमुख सुदर्शन राय, पैक्स अध्यक्ष राजेश प्रसाद कुशवाहा, पूर्व मुखिया रविन्द्र सहनी, पंचायत समिति सदस्य रीतज कुमार, राजू सिंह पटेल, राजन सिंह पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की.












