Homeबिहारमोतिहारीमुहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मुहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

-

शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

माला सिन्हा

पीपराकोठी : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किया. यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य चौक, बलथरवा, चांदसरैया, बाजार, वाटगंज सहित विभिन्न गांवों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की. साथ ही अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है. फ्लैग मार्च में एसआई शशिभूषण कुमार, आदित्य कुमार भारद्वाज, रंजीत राम, राजवीर, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, चौकीदार पंकज कुमार, राजकुमार चौरसिया, अमरजीत कुमार, चूमन राय, सुधीश राय, रामेश्वर राय सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद थे.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts