spot_img
Tuesday, July 7, 2026
Homeबिहारमोतिहारीदिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

-

रक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रक्सौल प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों और नगर परिषद क्षेत्र से आए बच्चों ने गायन, नींबू-चम्मच दौड़, म्युजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

बुनियाद केंद्र रक्सौल के प्रभारी जीष्णु नाथ तिवारी ने बताया कि करीब 35 बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इनमें से प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. रजीया खातून, मो. उनवान तजल्ली, मो. जमील अख्तर, सुरेंद्र राम सहित प्रतिभागी राजन साह, मणीभूषण, लड्डू कुमार, अफरीना खातून, अफताब मियां, नजीस हुसैन और आशिका कुमारी मौजूद थे।

श्री तिवारी ने बताया कि बुनियाद केंद्र पर प्रतिदिन 10-15 लोगों को फिजियोथेरेपी दी जाती है। प्रत्येक शनिवार को चश्मा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। सितंबर से नवंबर के बीच 76 लोगों को चश्मा दिया गया है, जबकि कान की मशीन की अनुपलब्धता के कारण 100 से अधिक आवेदन लंबित हैं। मशीन उपलब्ध होने पर इनका वितरण शीघ्र किया जाएगा।

Various Competitions Organized for Differently-Abled Children

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts