Homeबिहारकोटवा प्रखंड के मिडिल स्कूल मच्छरगवा मे कार्यरत शिक्षक ने तीन वर्ष...

कोटवा प्रखंड के मिडिल स्कूल मच्छरगवा मे कार्यरत शिक्षक ने तीन वर्ष से उठाया सरकारी राशन, राशि वसूली का निर्देश

-

देशवाणी। आशा कुमारी 

मोतिहारी।

जिले के तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र से सरकारी योजना के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। माधोपुर निवासी शिक्षक जैद अहमद लगातार तीन वर्षों तक जन वितरण प्रणाली की दुकान से राशन उठाकर सरकारी नियमों का उल्लंघन किया। मामले की जांच के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया है और उठाए गए राशन की राशि वसूलने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार, जैद अहमद कोटवा प्रखंड के मध्य विद्यालय मच्छरगवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सरकारी सेवा में होने के कारण वे पीडीएस के तहत मिलने वाले राशन के पात्र लाभुक नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने नियमों की अनदेखी करते हुए राशन उठाया, जो सरकारी प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक का राशन कार्ड रद्द कर दिया। साथ ही पिछले तीन वर्षों में उठाए गए राशन की राशि की वसूली का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी एमओ साकेत कुमार ने 52,784 रुपये की वसूली का आदेश जारी किया है। एमओ साकेत कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षक पीडीएस योजना के तहत राशन लेने के लिए पात्र नहीं थे, फिर भी उन्होंने इसका लाभ उठाया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए उनसे राशि वसूली की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित शिक्षक को एक सप्ताह के भीतर निर्धारित राशि ट्रेजरी में जमा करने का निर्देश दिया गया है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर राशि जमा नहीं की गई, तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले में अन्य लाभुकों और कर्मियों को भी स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts