spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के नये डीएम सौरभ सुमन यादव ने संभाला पदभार

मोतिहारी के नये डीएम सौरभ सुमन यादव ने संभाला पदभार

-

Motihari | संवाददाता|

मोतिहारी । आज सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) के अधिकारी सौरभ सुमन यादव ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के समय अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मोहम्मद सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय कोषागार पदाधिकारी विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती प्रेमलता व अमरेश कुमार तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के विकास व आमजन की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व सामाजिक सुरक्षा इत्यादि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में शांति, सौहार्द व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों व प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निष्ठा के साथ कार्य करने व आम नागरिकों की समस्याओं का सहानुभूति पूर्वक समाधान करने का निर्देश दिया है।

Motihari: IAS Officer Saurabh Suman Yadav assumes charge as the new District Magistrate of East Champaran

Slug URL

Motihari saurabh-suman-yadav-takes-charge-as-east-champaran-dm

Tag Line

Motihari News, New DM East Champaran, Saurabh Suman Yadav IAS, Motihari DM Office, Champaran Administration Review

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts