HomeUncategorizedतुरकौलिया में रिमांड पर लिए गए आपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने...

तुरकौलिया में रिमांड पर लिए गए आपराधी के निशानदेही पर पुलिस ने मक्का के खेत से पिस्टल किया बरामद

देशवाणी।आशा कुमारी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर छुपाई गई पिस्टल बरामद कर ली गई। आरोपी की पहचान जयसिंहपुर बाबू टोला निवासी आरिफ अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरिफ अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट और छीनाझपटी की घटना में शामिल था।
घटना के बारे में बताया जाता है कि पीड़ित युवक जयसिंहपुर शम्भू टोला निवासी मासूम अली है। आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट की और उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। फायरिंग करने ही वाले थे कि पीड़ित ने साहस दिखाते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान धक्का-मुक्की में पिस्टल से मैगजीन निकलकर बाहर गिर गई, जिसमें दो कारतूस मौजूद थे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे एक आरोपी मिंटू अंसारी पकड़ा गया, जबकि आरिफ अंसारी और तबरेज मौके से फरार हो गए। पुलिस दबाव बढ़ने पर आरिफ ने बाद में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने पहले ही मैगजीन और कारतूस बरामद कर लिया था, लेकिन पिस्टल नहीं मिल पाई थी। इसके बाद पुलिस ने आरिफ को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर के बगल के खेत से पिस्टल बरामद कर ली गई। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं और उसके बताए गए अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल, उसका एक साथी तबरेज अंसारी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular