Homeबिहारबेतियाबगहा : पिपरासी के खैरा टोला सरेह में फिर दिखा तेंदुआ, वन...

बगहा : पिपरासी के खैरा टोला सरेह में फिर दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू के लिए लगाया पिंजरा

-

Bettiah | रविश मिश्र|

खैरा टोला गन्ने के खेत में आराम फरमाते दिखा तेंदुआ; देखकर भागे मजदूर, रिहायशी इलाके में दहशत।

 पुलिस गश्ती टीम को भी पूर्व में दिखा था तेंदुआ; वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार ने कहा- पिंजरा लगाकर रेस्क्यू का प्रयास जारी।

बगहा। पिपरासी थाना क्षेत्र के खैरा टोला सरेह में रविवार की सुबह एक गन्ने के खेत में तेंदुआ देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे मजदूर तेंदुआ को देखकर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसौनी गांव निवासी मजदूर रामभजु राय अन्य लोगों के साथ अशोक यादव के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बगल के ही एस कुमार के गन्ने के प्लॉट में तेंदुआ को आराम फरमाते देखा। तेंदुआ पर नजर पड़ते ही दोनों मजदूर बदहवास होकर वहां से भाग खड़े हुए और गांव में इसकी सूचना दी।

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है, क्योंकि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही रिहायशी इलाका स्थित है। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गयी। इससे पूर्व बीते दिनों इसी स्थान के समीप पिपरासी पुलिस की गश्ती टीम का सामना भी इस तेंदुए से हुआ था, जिसका पुलिसकर्मियों ने वीडियो भी बनाया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पिंजरा लगा दिया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार ने बताया कि सूचना के आलोक में रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया है। चूंकि तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है, इसलिए उसे पकड़ने में थोड़ी तकनीकी समस्या आ रही है, लेकिन जल्द ही उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

Bettiah | Bagaha: Leopard spotted again in sugarcane field at Piprasi, Forest Department deploys cage

Slug URL

Bettiah-leopard-spotted-again-sugarcane-field-piprasi-bagaha

Tag Line

Bettiah updates, Bagaha News, Leopard Spotted Bihar, Piprasi Forest Department, Wildlife Rescue West Champaran, Range Officer Sriman Malakar, 

Related articles

Bihar

Latest posts