spot_img
Thursday, June 11, 2026
Homeबिहारमोतिहारीजिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 1 जुलाई को, ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य

जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 1 जुलाई को, ऑनलाइन निबंधन अनिवार्य

-

देश वाणी। दिलीप दुबे|

मोतिहारी। बिहार सरकार के खेल निदेशालय और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार, पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी में 65वीं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार यह प्रतियोगिता 1 जुलाई 2026 को सुबह 9:00 बजे से स्पोर्ट्स क्लब छतौनी, मोतिहारी में आयोजित होगी। इसमें अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

संशोधित कार्यक्रम और राज्य स्तरीय चयन-

राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथियों को देखते हुए इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 जुलाई 2026 के बीच ही कर दिया जाएगा। अंडर-15 बालक वर्ग की राज्य प्रतियोगिता मुंगेर में, अंडर-17 बालक वर्ग की किशनगंज में और अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता समस्तीपुर में आयोजित होगी। इसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य-

प्रतियोगिता में केवल वही विद्यालय भाग ले सकेंगे जिन्होंने मैच शुरू होने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिया है। बिना निबंधन के किसी भी टीम को खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी। अंडर-15 बालक वर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2012 के बाद और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2010 के बाद का होना अनिवार्य है। उम्र में किसी भी तरह के संदेह पर मेडिकल टीम और बायोमैट्रिक मशीन से आधार सत्यापन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी एक ही विद्यालय के होने चाहिए। यदि किसी टीम के 4 या अधिक खिलाड़ियों के दस्तावेजों या उम्र में गड़बड़ी पाई गई, तो पूरी टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सभी टीमों को 1 जुलाई को सुबह 9:00 बजे अपने टीम प्रभारी के साथ प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना होगा। साथ में प्रधानाध्यापक द्वारा सत्यापित योग्यता प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष का अंक पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल आईडी कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो (सभी दस्तावेज 3 प्रतियों में) और फॉरवर्डिंग लेटर लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों के खेल पोशाक, यात्रा और निबंधन शुल्क का खर्च संबंधित विद्यालय अपने क्रीड़ा कोष से वहन करेंगे।

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts