spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया और बगहा अनुमंडल को पछाड़कर नरकटियागंज ने हासिल किया पहला स्थान,...

बेतिया और बगहा अनुमंडल को पछाड़कर नरकटियागंज ने हासिल किया पहला स्थान, ​कृषि विभाग ने जारी किए 4 जून तक के आंकड़े,

-

बेतिया, रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/​नरकटियागंज। अनुमंडल क्षेत्र में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कृषि विभाग द्वारा बेहतर ढंग से किए जा रहे इस कार्य की बदौलत नरकटियागंज अनुमंडल ने जिले के अन्य अनुमंडलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। ​कृषि विभाग द्वारा जारी 4 जून तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नरकटियागंज अनुमंडल में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य 69.72 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसके मुकाबले बेतिया अनुमंडल में मात्र 48.35 प्रतिशत और बगहा अनुमंडल में 58.12 प्रतिशत ही कार्य हो सका है।

अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों की बात करें, तो इसमें सिकटा प्रखंड सबसे शीर्ष पर है, जहां 74.94 प्रतिशत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। इसके बाद गौनाहा प्रखंड में 72.12 प्रतिशत, लौरिया में 72 प्रतिशत, नरकटियागंज प्रखंड में 70.04 प्रतिशत तथा मैनाटांड प्रखंड में 60.60 प्रतिशत किसानों की रजिस्ट्री संपन्न हो चुकी है। इसके साथ ही, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े अनुमंडल के 32 प्रतिशत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का काम भी पूरा कर लिया गया है।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरी गंभीरता से कैंप मोड में चलाया जा रहा है। कृषि कर्मी लगातार गांवों का दौरा कर घर-घर जाकर किसानों की फॉर्मर आईडी बना रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ​उन्होंने क्षेत्र के तमाम किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों ने अब तक अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है, वे बिना किसी देरी के इसे जल्द से जल्द बनवा लें। यह आईडी भविष्य में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी कृषि संबंधित योजनाओं और अनुदानों का लाभ उठाने के लिए बेहद अनिवार्य है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts