spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपुलिस की वर्दी पहन लूटने वाले गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार, गॉंधी...

पुलिस की वर्दी पहन लूटने वाले गिरोह का एक गुर्गा गिरफ्तार, गॉंधी सेतु के पास लूटा था ₹ 35 लाख

-

Motihari | शिवेश झा |

अभियुक्त के घर से पुलिस की वर्दी, डबल स्टार, चाकू और टॉर्च समेत अन्य सामान पुलिस ने किया ज़ब्त।

 अभियुक्त ने पटना गंगा सेतु के पास पुलिस की वर्दी में साथियों के साथ मिलकर 35 लाख की लूट की बात स्वीकारी।

सुगौली। पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को ठगने और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त रामगढ़वा थाना के भटहा गांव निवासी अवधेश प्रसाद का पुत्र नितेश प्रसाद बताया गया है। अभियुक्त पुलिस की वर्दी में लोगों को रोकने, वर्दी का धौंस दिखाने तथा उनसे अवैध वसूली एवं लूटपाट करता था। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के घर से पुलिस की वर्दी, डबल स्टार, कॉपी, चाकू, टॉर्च तथा अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले सामान बरामद किए हैं। 

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पटना गंगा सेतु के पास पुलिस की वर्दी पहनकर करीब 35 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गयी है। मामले में नितेश प्रसाद समेत अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नितेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि नेपाल बॉर्डर होने से पटना-रक्सौल मुख्य मार्ग के रास्ते प्रायः हुंडी की राशि कूरियर के माध्यम से मंगायी जाती है। अवैध रुपया होने के कारण अपराधियों की इस पर नजर बनी रहती है।

Motihari | Raxaul | Member of gang operational in police uniform arrested, fake uniform and weapons recovered

Slug URL

motihari-fake-policeman-arrested-with-uniform-weapons-raxaul-

Tag Line

Motihari updates, Raxaul News, Fake Police Gang, Crime Branch Motihari, SHO Anish Kumar Singh, Indo Nepal Border Crime,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts