HomeUncategorizedतेल टैंकर की ठोकर से सब्जी विक्रेता की मौत, चालक फरार

तेल टैंकर की ठोकर से सब्जी विक्रेता की मौत, चालक फरार

तेल टैंकर की ठोकर से सब्जी विक्रेता की मौत, चालक फरार

बगहा. नगर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी सब्जी विक्रेता विनय कुमार (30 वर्ष), पिता स्वर्गीय हीरा कुशवाहा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. घटना बगहा थाना के ठीक सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विनय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बगहा एवं चौतरवा थाना के सहयोग से दुर्घटना में शामिल तेल टैंकर को जब्त कर लिया. हालांकि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.मृतक विनय कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके पीछे डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है, जबकि उनकी पत्नी सरिता देवी गर्भवती हैं. पति की असामयिक मौत से पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की मां शांति देवी ने बगहा थाना में आवेदन देकर टैंकर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. 
बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार 
 ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है
इस दुखद घटना से दीनदयाल नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular