spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीचार साल से फरार पोक्सो कांड का आरोपित गिरफ्तार, दूसरे मामले में...

चार साल से फरार पोक्सो कांड का आरोपित गिरफ्तार, दूसरे मामले में अपहृता मुक्त, मुख्य अभियुक्त भी दबोचा गया

-

देश वाणी – विवेक शर्मा

हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)। हरसिद्धि थाना पुलिस ने पोक्सो एवं अपहरण से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओर चार वर्षों से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरे मामले में अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 298/22 दिनांक 27 जून 2022 में दर्ज मामले में धारा 366, 366(ए) भारतीय दंड संहिता एवं 8/10 पोक्सो एक्ट के तहत नामजद प्राथमिक अभियुक्त गोलू कुमार, पिता रविंद्र दास, निवासी रंजिता, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण, पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में हरसिद्धि थाना कांड संख्या 221/26 दिनांक 20 अप्रैल 2026 में दर्ज मामले में पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला धारा 137(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 8/12 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। मामले में नामजद प्राथमिक अभियुक्त सोनू कुमार, पिता कपिलदेव साह, निवासी दुदही, थाना हरसिद्धि, जिला पूर्वी चंपारण को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद अपहृता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

हरसिद्धि थाना पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts