HomeUncategorizedजिला में रसोई गैस के 32116 एवं वाणिज्यिक गैस के 1,353 सिलेंडर...

जिला में रसोई गैस के 32116 एवं वाणिज्यिक गैस के 1,353 सिलेंडर उपलब्ध, कोई परेशानी नहीं : अनील कुमार सिन्हा

देशवाणी

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला में घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति प्रदान की जा रही है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जिला में 14.2 किलोग्राम के 32116 घरेलू गैस सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के 1,353 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून को जिला में कुल 11753 गैस सिलेंडरों की सफलतापूर्वक होम डिलीवरी कराई गई। जिला प्रशासन का लगातार प्रयास है कि उपभोक्ताओं को बिना किसी अनावश्यक विलंब के उनके घर तक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्री सिन्हा ने बताया कि गैस आपूर्ति एवं वितरण से संबंधित प्राप्त 12 शिकायत को सम्बंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया हैं। उन शिकायतों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस बुकिंग, डिलीवरी अथवा आपूर्ति से सम्बंधित किसी भी प्रकार की विलम्ब, अनियमितता या अन्य शिकायत होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06254-247002 एवं 06254-247003 पर संपर्क कर अपनी शिकायत अंकित करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular