HomeUncategorizedझारखंड अध्ययन भ्रमण पर जायेंगे वीरछपरा मुखिया हेमंत कुमार

झारखंड अध्ययन भ्रमण पर जायेंगे वीरछपरा मुखिया हेमंत कुमार

-झारखंड की मॉडल पंचायतों से सीखेंगे विकास के तरिके

फोटो : मुखिया हेमन्त कुमार 

माला सिन्हा 

पीपराकोठी : प्रखंड के वीरछपरा पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार का चयन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत झारखंड में आयोजित राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के लिए किया गया है. जिला पंचायत राज द्वारा जारी सूची के अनुसार, वे 7 जून से 10 जून तक झारखंड की मॉडल पंचायतों का दौरा करेंगे. इस भ्रमण के दौरान, मुखिया हेमंत कुमार ग्रामीण विकास, पंचायत प्रशासन, स्वच्छता, जल संरक्षण, जनभागीदारी और विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करेंगे. अध्ययन का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों की सफल पंचायतों के मॉडल से परिचित कराना है, ताकि वे वहां के अनुभवों और नवाचारों को अपनी पंचायत में लागू कर सकें. यह कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास की नई कार्यप्रणालियों और योजनाओं के प्रभावी संचालन की जानकारी प्रदान करेगा. इससे वीरछपरा पंचायत में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुखिया हेमंत कुमार ने कहा कि यह अवसर पंचायत के विकास के लिए नई सीख हासिल करने का माध्यम बनेगा. उन्होंने बताया कि झारखंड की मॉडल पंचायतों में चल रहे सफल कार्यों का अध्ययन कर उनकी उपयोगी योजनाओं और नवाचारों को वीरछपरा पंचायत में लागू करने का प्रयास किया जाएगा. स्थानीय लोगों ने भी मुखिया के चयन पर खुशी जताई है और उम्मीद व्यक्त की है कि इस अध्ययन भ्रमण से प्राप्त अनुभवों का लाभ पंचायत के विकास कार्यों में मिलेगा. जिला पंचायत राज कार्यालय ने चयनित प्रतिनिधियों को निर्धारित तिथि पर मोतिहारी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में उपस्थित होने का निर्देश दिया है, जहां से भ्रमण दल झारखंड के लिए रवाना होगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular