spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारहरसिद्धि पुलिस ने की छापेमारी, हत्या के प्रयास मामले मे फरार युवक...

हरसिद्धि पुलिस ने की छापेमारी, हत्या के प्रयास मामले मे फरार युवक को पकड़ा

-

Motihari | आशा कुमारी|
मोतिहारी। हत्या के प्रयास के मामले में हरसिद्धि पुलिस ने करवाई करते हुए करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुंसी बाजार निवासी आले बाबू उर्फ आले मियां के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पनापुर निवासी रविन्द्र दास की पत्नी शारदा देवी ने इस मामले में हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज एफआईआर में उन्होंने बताया कि उनका पुत्र गोलू कुमार बीते 15 मई को अपनी गाड़ी धुलवाने के लिए धनखरैया गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे आले मियां सहित तीन-चार लोगों ने गोलू कुमार पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सभी हमलावरों ने मिलकर हत्या की नीयत से गोलू कुमार की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। इस घटना से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य आरोपी आले मियां को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts