spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारमोतिहारीराज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए पूर्वी चंपारण के 29 धुरंधर भभुआ...

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए पूर्वी चंपारण के 29 धुरंधर भभुआ रवाना

-

Motihari | दिलीप दुबे|

गोल्ड मेडल जीतने वालों को मिलेगा नेशनल का टिकट

मोतिहारी। 37वीं बिहार राज्य ताईक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में अपनी चमक बिखेरने के लिए पूर्वी चंपारण की 29 सदस्यीय जिला टीम गुरुवार की रात भभुआ (कैमूर) के लिए रवाना हो गई। 5 से 7 जून तक आयोजित होने वाली इस भव्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के लगभग 26 जिलों के खिलाड़ियों के जुटने की संभावना है, जहां कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

राष्ट्रीय रेफरी सह जिला सचिव राजेश कुमार ने प्रतियोगिता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैमूर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का स्तर बेहद ऊंचा है। इसमें जो भी खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहेगा, उसे आगामी राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए स्वतः चयनित कर लिया जाएगा। खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में अक्षय कुमार व आशिक सैफी और टीम मैनेजर के रूप में शिवांगी राय व स्मृति श्री भभुआ रवाना हुए हैं।

विभिन्न वर्गों में चयनित खिलाड़ियों की सूची

संघ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार, जिले की टीम में सब-जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक के बेहतरीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। सब जूनियर वर्ग के लिए अधिराज चंदन, आयुष राज, अबिसूल हक, आयुष कुमार, दिवाकर कुमार, अंश राज, सोनम कुमारी, सृष्टि श्री व अस्मिता कुमारी का चयन किया गया है। कैडेट वर्ग के लिए रमीज राजा, शिवम कुमार ठाकुर, आदित्य कुमार, आयुष कुमार, अफराज खान, आर्या राज, अंशिका कुमारी, रिया कुमारी, अपेक्षा सिंह, प्राची कुमारी व रितु रानी का तथा जूनियर वर्ग के लिए फरहान खान, सीनियर वर्ग के लिए पवन कुमार, आतिश कुमार, फरीद खान, रिज़वानुर रहमान व रूपम रानी तथा पुमसे वर्ग के लिए अक्षय कुमार, आतिश कुमार व रिज़वानूर रहमान का चयन किया गया है।

पूर्वी चंपारण के इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन और रवानगी से जिले के खेल प्रेमियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। विनय परिहार, विकास कुमार, चेतन टाटा, अमरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, हरीश कुमार, विनोद प्रियदर्शी सहित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी और राष्ट्रीय खिलाड़ी काजल कुमारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है। सभी ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts