spot_img
Friday, June 5, 2026
Homeबिहारबेतियानरकटियागंज प्रखंड में भ्रष्टाचार, पेंशन में रिश्वतखोरी का आरोप, मुखिया संग ग्रामीणों...

नरकटियागंज प्रखंड में भ्रष्टाचार, पेंशन में रिश्वतखोरी का आरोप, मुखिया संग ग्रामीणों ने दिया धरना

-


बेतिया, रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/​नरकटियागंज। प्रखंड कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, प्रशासनिक शिथिलता व जनसमस्याओं के खिलाफ शुक्रवार को शिकारपुर पंचायत के मुखिया राहुल जयसवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रखंड प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। धरनास्थल पर बीडीओ को बर्खास्त करो और वृद्ध व विधवा पेंशन में रिश्वतखोरी बंद करो जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है और शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।वही धरना पर बैठे मुखिया राहुल जयसवाल ने बीडीओ सूरज कुमार सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पेंशन व प्रमाण-पत्र बनवाने के कार्यों में खुलेआम अनियमितताएं बरती जा रही हैं। पूर्व में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।

प्रदर्शन के अंत में मुखिया व ग्रामीणों की एक प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा को मांग पत्र सौंपा, जिसपर एसडीओ ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर वार्ड सदस्य रंनजेश सहनी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शेख सबबार, मनोज राम  और सम्मानित ग्रामवासी बृज किशोर दुबे, पतही ठाकुर, अफरोज आलम, असलम, मुनीलाल पटेल, पप्पू ठाकुर, शेख एजाज,गीता देवी, रुक्मिणी देवी, संगीता देवी, जोहरा खातून, खैरुल खातून, रेशमा खातून, मीना देवी, समेत दर्जनाधिक  महिला और पुरुष शामिल थे।

इधर, बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने मुखिया द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि अगर मुखिया के पास भ्रष्टाचार के कोई साक्ष्य हैं, तो वे उसे वरीय पदाधिकारियों व एसडीओ के समक्ष प्रस्तुत करें। अन्यथा उनपर विधि सम्मत करवाई की जाएगी।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts