spot_img
Wednesday, July 22, 2026
Homeबिहारहरसिद्धि मे बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से महिला...

हरसिद्धि मे बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

मोतिहारी। आशा कुमारी 
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मठलोहियार पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित भगतहा टोला गांव में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव साह की 46 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू देवी प्रतिदिन की तरह सुबह उठकर घर की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में पहले से टूटा हुआ बिजली का तार उनके संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिवार के अन्य सदस्य कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो चुका था। बताया जा रहा है कि मंजू देवी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भगतहा टोला में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थीं। उनके पति शिव साह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, जिसके कारण परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मंजू देवी के कंधों पर ही थी। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी, अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। मौके पर पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम मे भेजनें की प्रक्रिया मे जुटी हुई है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts