spot_img
Tuesday, July 21, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरघुनाथपुर के सपही गाँव में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में अंग्रेजी...

रघुनाथपुर के सपही गाँव में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद।

-

आशा कुमारी /देशवाणी 

मोतिहारी 

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही गाँव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सपही गाँव निवासी राजेश सिंह, जो राकेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह का पुत्र है, अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी। एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के साथ दारोगा दशरथ यादव, चौकीदार रवि कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने जब राजेश सिंह के घर पर दबिश दी तो वहां कार्टूनों में रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। सभी शराब को जब्त कर थाना लाया गया है और उसकी गिनती व मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी राजेश सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बरामद शराब के आधार पर राजेश सिंह सहित अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts