spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी रेलवे स्टेशन के पास जाम से मिलेगी मुक्ति, स्टेशन अधीक्षक ने...

मोतिहारी रेलवे स्टेशन के पास जाम से मिलेगी मुक्ति, स्टेशन अधीक्षक ने नगर आयुक्त व पुलिस को लिखा पत्र

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में आए दिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से आम जनता और रेल यात्रियों को जल्द ही राहत मिल सकती है। स्टेशन परिसर और एप्रोच रोड पर लगने वाले इस जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने नगर आयुक्त, एसपी एवं नगर थाना प्रभारी को एक आधिकारिक पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

स्टेशन अधीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, बीते दिनों रेलवे अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में स्टेशन के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम के मुख्य कारणों की समीक्षा की गई। समीक्षा में यह बात सामने आई कि स्टेशन के आसपास वाहनों की बेतरतीब और अनियंत्रित पार्किंग की जा रही है। मुख्य एप्रोच रोड पर अवैध रूप से तीन पहिया वाहनों को कतारबद्ध खड़ा कर दिया जाता है, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है। स्टेशन पहुंच मार्ग के आसपास बड़े पैमाने पर किए गए अतिक्रमण भी इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं।

पत्र में थाना प्रभारी से आग्रह किया गया है कि वे अपने स्तर से पुलिस बल तैनात कर वाहन पार्किंग को नियमित कराएं, अवैध रूप से खड़े होने वाले थ्री-व्हीलर्स को हटवाएं और सड़क किनारे से अतिक्रमण मुक्त कराएं। ऐसा करने से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आम जनता को सुचारू यातायात की सुविधा मिल सकेगी। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने पत्र के माध्यम से आश्वस्त किया है कि इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहा है और स्थानीय पुलिस व प्रशासन को इस कार्य में अपना पूरा सहयोग और समर्थन देगा। इस मामले को बेहद संवेदनशील और जरूरी बताते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि स्थानीय पुलिस और नगर निगम प्रशासन जल्द ही संयुक्त रूप से स्टेशन रोड पर अभियान चलाकर इसे जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts