spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीकेसरिया मे आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या...

केसरिया मे आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जाँच मे जुटी पुलिस

-

Motihari| आशा कुमारी|

मोतिहारी। केसरिया थाना क्षेत्र के मठिया पंचायत अंतर्गत फूलतकिया गांव में रविवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।

मृतक की पहचान गांव निवासी अमर पासवान के 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सन्नी कुमार शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर पर ही था। परिजनों का आरोप है कि रात में किसी ने उसे घर से बुलाया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने उसका शव एक आम के पेड़ से लटका हुआ देखा।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। घटना की खबर मिलते ही केसरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि सन्नी को साजिश के तहत घर से बुलाकर उसकी हत्या की गयी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया। परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। सन्नी कुमार के असामयिक निधन से परिवार पूरी तरह से टूट गया है और घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts