spot_img
Tuesday, July 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीकिसान मज़दूर ने दिया हैसला, बेटों ने उठाया बहन की पढ़ाई का...

किसान मज़दूर ने दिया हैसला, बेटों ने उठाया बहन की पढ़ाई का खर्च, निशा का हुआ बिहार पुलिस में चयन

-

Motihari | गुड्डू पाण्डेय |

संग्रामपुर । बिहार पुलिस के सिपाही पद पर निशा कुमारी के चयन से परिजनों और भटवलिया पंचायत में जश्न का माहौल है।निशा कुमारी भटवलिया पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित आर मठिया गांव निवासी जगदीश पासवान की पुत्री हैं।उनके पिता एक मजदूर किसान हैं।निशा चार भाइयों और दो बहनों में एक हैं।उनके भाइयों ने बाहर मजदूरी कर अपनी बहन को पढ़ाया और उसकी शिक्षा में कोई कमी नहीं होने दी।

निशा ने वर्ष 2025 में इंटर की परीक्षा पास करने के बाद निकली बिहार पुलिस की बहाली में आवेदन किया था, जिसमें उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।विशेष बात यह है कि उन्होंने किसी बड़े शहर जाने के बजाय गांव में ही रहकर परीक्षा की तैयारी की और इस मुकाम को पाया।निशा ने बताया कि वे आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी और इससे भी ऊंचे पदों पर जाने के लिए प्रयास करेंगी।

उनकी इस सफलता पर भटवलिया पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी के प्रतिनिधि अजय कुमार गिरी ने शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि बेटी का मनोबल बढ़ाने के लिए पंचायत की तरफ से उन्हें सम्मानित किया जाएगा।गांव के प्रबुद्ध लोगों ने भी निशा की सफलता को क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

Motihari | Sangrampur | Farmer-laborer’s daughter Nisha selected in Bihar Police, wave of joy in family and village

Slug URL

Motihari-nisha-kumari-selected-as-constable-in-bihar-police-from-sangrampur

Tag Line

Motihari News, Bihar Police Selection, Sangrampur Success Story, Women Empowerment Bihar, East Champaran News,

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts