देशवाणी
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित जियो पेट्रोल पम्प से दिनांक 23 मई 2026 को रमेश कुमार उर्फ मनोज कुमार जयसवाल आयु 48 वर्ष, पिता-राम नाथ जायसवाल, नरकटियागंज पुरानी बाजार, थाना शिकारपुर, पश्चिम चम्पारण को बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति नरकटियागंज ले जाने के लिए बैठा लिया। किन्तु जैसे ही कैथवलिया बरवा चाप पुलिया के पास पहुँचे, बाइक रोककर गाली गलौज करते हुए चाकु दिखाकर मारपीट कर 10,000 / दस हजार रुपए नगद एवं टाईटन घड़ी, मोटोरोला कम्पनी का मोबाईल एवं एक रेडमी का मोबाईल छीन कर भाग निकले। उपर्युक्त जानकारी चनपटिया में अंकित थाना काण्ड सं.-197/26 दिनांक-23 मई 2026 धारा 309 (4) बीएनएस से प्राप्त हुईं है। बेतिया पुलिस के चनपटिया थाना को पीड़ित के दिये आवेदन के आधार पर अनुसंधान, मानवीय एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त दिलू महतो, पिता सूर्या महतो, खुटिया विसम्भरपुर, चंदन पासवान, मधुरंजन पासवान, खुटिया इंदु वार्ड नं.-03, दोनो थाना-मझौलिया, जिला पश्चिम चम्पारण को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चोरी की पांच मोबाईल एवं घड़ी, चाकु एवं 5000 पांच हजार रुपये नगद बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्तो ने काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। पुलिस ने दो युवक से 5000/ पांच हजार रुपये नगद, एक घड़ी टाईटन कम्पनी का, पांच मोबाईल, एक चाकू डायगर, घटना के समय पहना एक टी शर्ट व एक बाइक बरामद किया है। पुलिस गिरफ्त में आया दिलू महतो का आपराधिक इतिहास में बलथर थाना कांड सं.-16/20, कुमारबाग थाना कांड सं.-72/25, बेतिया नगर थाना कांड सं.-496/22, मझौलिया थाना कांड सं. 214/23 बताया गया है। उपर्युक्त त्वरित कार्रवाई में बेतिया पुलिस की छपामारी टीम में अजीत कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, पुनि मिथिलेश कुमार सदर अंचल बेतिया,पुनि अमर कुमार थानाध्यक्ष मझौलिया थाना,पुअनि अमित कुमार थानाध्यक्ष चनपटिया थाना, पुअनि प्रिंस कुमार चनपटिया थाना,पुअनि कुमार विवेकानंद चनपटिया थाना, पुअनि प्रदीप कुमार चनपटिया थाना, पुअनि अनिल कुमार चनपटिया थाना, जिला आसुचना ईकाई बेतिया एवं थाना रिर्जव गार्ड चनपटिया थाना शामिल रहे।












