spot_img
Monday, June 29, 2026
Homeबिहारमोतिहारीबेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों...

बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त

-

SHABD,बैरिया, May 6,

जबरन दूसरे राज्यों से लाकर बुजुर्गों को बंधक बनाने और बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज खुलासा।

मान्यता रद्द होने के बाद भी अवैध रूप से चल रहा था आश्रम, छापेमारी में लाठी-डंडे बरामद।

एसडीएम विकास कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बिना वैध डिग्री के इलाज करती मिली फर्जी नर्स।

बैरिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ‘सहारा वृद्धाश्रम’ नामक कथित आश्रम में बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन ने प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आश्रम से 15 वृद्धजनों को रेस्क्यू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आश्रम अत्याचार का केंद्र बना हुआ था। आरोप है कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पटना जंक्शन सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों से बुजुर्गों को जबरन लाकर यहाँ बंधक बनाकर रखा जाता था।

Bite- SDM Vikas Kumar, Video- PBSHABD

पीड़ितों ने बताया कि रात के समय उनके मुँह में कपड़ा ठूंसकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की जाती थी। घर लौटने की इच्छा जताने पर उन्हें अलग कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया जाता था।

बाइट – विकास कुमार ( एसडीएम बेतिया ब्लू सर्ट मे)

बेतिया एसडीएम विकास कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पता चला कि आश्रम की मान्यता पहले ही रद्द की जा चुकी थी, इसके बावजूद यह अवैध रूप से संचालित हो रहा था। मौके पर लाठियां और डंडे भी पाये गये हैं, जिनका उपयोग बुजुर्गों को पीटने के लिए किया जाता था। मेडिकल जांच में कई वृद्धों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रशासन ने सभी 15 बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान ‘उमंग’ केंद्र भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों की भी पड़ताल जारी है।

Bettiah | Illegal old age home raided in Bairiya, 15 elderly people held hostage freed.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts