spot_img
Friday, June 19, 2026
Homeबिहारबेतियाचौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने...

चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

-

Bettiah| Bagaha| नवल ठाकुर|

चौतरवा थानाध्यक्ष पर युवक को 8 घंटे अवैध हिरासत में रखने और 23 हजार रुपए वसूलने का आरोप।

पीड़ित संतोष साह ने एसपी को सौंपा आवेदन, पुलिस इंस्पेक्टर को सौंपी गयी मामले की जांच।

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बरिअरवा गांव निवासी संतोष साह ने थानाध्यक्ष शुभम कुमार पर बेवजह बेरहमी से मारपीट करने और रिश्वत वसूलने का गंभीर आरोप लगाया हैं। पीड़ित ने मंगलवार को बगहा पुलिस अधीक्षक निर्मला कुमारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी, जिसके बाद एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।

संतोष साह का आरोप है कि उसके भाई पर दर्ज एक मामले के नाम पर पुलिस ने उसे और उसके दूसरे भाई को जबरन पकड़कर आठ घंटे तक थाने के नए भवन में बंद रखा और बुरी तरह पिटाई की।
पीड़ित के अनुसार, उसे छोड़ने के एवज में थाने के वायरलेस बाबू मन्केश्वर गिरी के माध्यम से 23 हजार रुपये की अवैध वसूली की गयी। हालांकि, थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने इन आरोपों को निराधार और साजिश करार देते हुए कहा कि केवल पूछताछ के लिए लाया गया था। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब संबंधित महिला ने न्यायालय में खुद के भागने या भगाए जाने के आरोपों को खारिज कर दिया। एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस इंस्पेक्टर को गहन जांच का जिम्मा सौंपा गया हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bettiah | Chautarwa police station chief accused of brutal assault and extortion, SP orders investigation.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts