spot_img
Wednesday, June 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में दो मकानों व उनमें स्थित किराना दुकान व लहठी गोदाम...

रक्सौल में दो मकानों व उनमें स्थित किराना दुकान व लहठी गोदाम में भीषण अगलगी

-

Motihari | रक्सौल | अनिल कुमार|

रक्सौल में मंगलवार की देर शाम दो मकानों में भीषण अगलगी हुई। दोनों मकानों में से एक में किरारान दुकान व दूसरे घर के एक हिस्से में लहठी गोदाम भी स्थित था।

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित नागा रोड पर जेपी स्कूल के समीप भी देर शाम अगलगी की घटना घटी। यहां लहठी व्यवसायी अनुज कुमार के मकान में अचानक आग लग गयी।

वहीं रक्सौल प्रखंड के पनटोका पंचायत अंतर्गत धुपवाटोला में मंगलवार देर शाम लगी भीषण आग में एक घर एवं उसमें संचालित किराना दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गयी। आग की लपटों से घर का एपी गैस सिलेंडर फटने से स्थिति और भवावह हो गयी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित नागा रोड पर जेपी स्कूल के समीप मकान में अनुज कुमार का पूरा परिवार रहता है और उसी भवन के एक हिस्से में लहठी का गोदाम भी स्थित है। अचानक आग लगने से देखते ही देखते पूरे मकान से धुआं और लपटें निकलने लगीं।

आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

इस घटना में भी काफी मात्रा में माल व सामान जलकर नष्ट हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लगातार दो अगलगी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन द्वारा दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।
फोटो-अगलगी की घटना घटी।

Motihari | Raxaul | A massive fire broke out in two houses and the grocery shop and lacquer bangles (or lacware) godown located inside them in Raxaul.

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts