spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीदो शिविर लगाकर इस्ट चंपारण लायंस क्लब ने 82 लोगों की मुफ्त...

दो शिविर लगाकर इस्ट चंपारण लायंस क्लब ने 82 लोगों की मुफ्त मेडिकल जांच करायी

-


नवयुवक पुस्तकालय व मोतिहारी आइ हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर

इस्ट चंपारण लायंस क्लब और लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक के सदस्य लायन पंकज कुमार की ओर से मोतिहारी नवयुवक पुस्तकालय में चौथे रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जहॉं पर 38 लोगों की स्वास्थ्य जॉंच की गयी।

जबकि मोतिहारी आइ हॉस्पिटल में ऑंखों के लिए जॉंच शिविर में 44 लोगों की जॉंच की गयी।

इस दौरान 38 लोगों का ब्लड प्रेशर और मधुमेह की निःशुल्क जांच की गयी। जांच में कुछ नए मधुमेह मरीज सामने आए। मौके पर मौजूद क्लब सचिव लायन डॉ. सच्चिदानंद पटेल ने उन्हें नियमित योग और सुबह तेज़ गति से पैदल चलने की सलाह दी।


मोतिहारी आई हॉस्पिटल में आंख की जांच-

क्लब ने अपने सदस्य लायन डॉ. अभिनव दीपंकर के सहयोग से टाउन थाना के सामने स्थित द मोतिहारी आइ हॉस्पिटल में मुफ्त आंख जांच शिविर का भी आयोजन किया। यहां कुल 44 मरीजों की जांच की गयी। इनमें से कुछ मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गये।


मोतियाबिंद मरीजों की होगी मुफ्त सर्जरी-

क्लब अध्यक्ष अशोक जायसवाल और विजन चेयरपर्सन सुधीर गुप्ता ने जानकारी दी कि ऐसे मरीजों के लिए आगे विशेष शिविर आयोजित कर मुफ्त सर्जरी भी करायी जाएगी।


सदस्यों का रहा विशेष सहयोग-

दोनों शिविरों में कोषाध्यक्ष सुधांशु रंजन, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर मनोज जायसवाल, सुजीत कुमार सिंह, डॉ. सुरेश चंद्रा, राजकिशोर प्रसाद, अनिल कुमार वर्मा, सुरेश चौधरी, सोनल सरस्वती और चंदन कुमार सहित कई प्रमुख सदस्यों का सहयोग रहा। इस संबंध में जानकारी क्लब पीआरओ सुजीत कुमार सिंह ने दी।

Motihari | By Organizing Two Camps, East Champaran Lions Club Conducted Free Medical Checkup of 82 People

Sources

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts