spot_img
Monday, July 13, 2026
Homeबिहारमोतिहारीइस्ट चंपारण लायंस क्लब ने इसबार गॉंधी मैदान मे लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य...

इस्ट चंपारण लायंस क्लब ने इसबार गॉंधी मैदान मे लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

-

Motihari | निखिल विजय कुमार सिंह|


129 लोगों की हुई जांच-

मोतिहारी। ईस्ट चंपारण लायंस क्लब की ओर से रविवार को गांधी मैदान के समीप निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्य लायन पंकज कुमार एवं लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक की सहयोगी टीम द्वारा कुल 87 लोगों की मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गयी। जांच में 9 नए मधुमेह मरीजों की पहचान हुई।

योग और तेज चाल को बताया लाभदायक उपाय

क्लब के सचिव लायन डॉ. सच्चिदानंद पटेल ने नए मरीजों को नियमित योग करने तथा सुबह के समय तेज गति से पैदल चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का माध्यम हैं।

मुफ्त नेत्र जांच शिविर में 42 मरीजों की जांच

क्लब ने अपने सदस्य लायन डॉ. अभिनव दीपंकर के सहयोग से ‘द मोतिहारी आई हॉस्पिटल’ (टाउन थाना के सामने) में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया। यहाँ कुल 42 लोगों की आंखों की जांच की गई।

जनजागरूकता ही क्लब का मुख्य उद्देश्य

क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जायसवाल ने कहा कि जब व्यक्ति को शिविर में जांच कराने के बाद अपने रोग की जानकारी मिलती है, तो यह क्लब की उपलब्धि मानी जाती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को जनता की सेहत के लिए उपयोगी बताया।

सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

शिविर में सहयोग करने वालों में पूर्व अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, राम प्रकाश सिन्हा, सुधीर गुप्ता, मनीष कुमार झा, डॉ. सुजीत सिंह तथा आदित्य कुमार सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसकी जानकारी क्लब पीआरओ सुजीत कुमार सिंह ने दी।


Motihari | East Champaran Lions Club organised a free health check-up camp.

Motihari news, East Champaran Lions Club, organised, a free health check-up camp, Gandhi Maidan,

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts