spot_img
Wednesday, June 10, 2026
Homeबिहारपटनाबिहार: मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने राज्‍यपाल को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची...

बिहार: मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने राज्‍यपाल को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंपी

-

SHABD,PATNA, November 17, 

Synopsis : बिहार के मुख्‍य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने पटना के राजभवन में राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंपी। राज्‍य में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के दो दिन बाद यह कदम उठाया गया।

PATNA, November 17, 

बिहार के मुख्‍य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने पटना के राजभवन में राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान को नवनिर्वाचित 243 विधायकों की सूची सौंपी। राज्‍य में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के दो दिन बाद यह कदम उठाया गया। इस सूची में एनडीए के 202, महागठबंधन के 34, एआईएमआईएम, इंडियन इन्‍क्‍लूसिव पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों के नाम शामिल हैं।

इस बीच निर्वाचन आयोग ने चुनाव और उपचुनाव के बाद बिहार, छह राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से आदर्श आचार संहिता हटा ली है। आयोग ने इस संबंध में केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव और संबंधित राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों को पत्र लिखा है।

बिहार विधानसभा चुनाव, छह राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू की गई थी। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को वोट डाले गए। राजस्‍थान, तेलंगाना, ओडिशा, पंजाब, झारखंड, मिजोरम और जम्‍मू-कश्‍मीर में आठ सीटों के उपचुनाव के 11 नवंबर को मतदान हुआ।

Bihar Chief Electoral Officer handed 243 elected MLAs list to Governor.

photo-DDNews

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts