HomeUncategorizedनगर निगम सशक्त स्थाई समिति के सभी 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, डीडीसी...

नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के सभी 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, डीडीसी ने दिलाई शपथ

नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के सभी 7 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, डीडीसी ने दिलाई शपथ

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी के सशक्त स्थाई समिति के 7 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को जिला परिषद के सभागार में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संचालित की गई।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कुल 7 पार्षदों ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। नगर निगम के सभी 46 पार्षदों की आपसी सहमति के बाद, निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी प्रदीप कुमार ने वार्ड संख्या-16 के पार्षद प्रभात कुमार, वार्ड संख्या- 18 के पार्षद संजय उर्फ धीरज जायसवाल, वार्ड संख्या- 22 के पार्षद एहतेशामुल हक, वार्ड संख्या- 23 के पार्षद संजू कुमार निषाद, वार्ड संख्या- 27 के पार्षद जय लाल सहनी, वार्ड संख्या- 29 के पार्षद रमाशंकर उर्फ रेनू ठाकुर व वार्ड संख्या- 45 के पार्षद सुजाता देवी सहित सभी सात सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

महापौर और उप महापौर ने दी बधाई, पार्षदों में उत्साह

स्थायी सशक्त समिति के सभी सदस्यों का निर्विरोध चुनाव होने पर नगर निगम के पार्षदों में भारी उत्साह का माहौल देखा गया। परिणाम घोषित होने के बाद महापौर प्रीति कुमारी एवं उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने जिला परिषद सभागार पहुंचकर सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। महापौर प्रीति कुमारी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का यह निर्विरोध चयन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी समन्वय और मोतिहारी नगर निगम के विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन प्रतीक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular