HomeUncategorizedबेतिया : कालीबाग में पशु तस्करी व क्रूरता का भंडाफोड़, 15 मवेशियों...

बेतिया : कालीबाग में पशु तस्करी व क्रूरता का भंडाफोड़, 15 मवेशियों के साथ दिलनवाज गिरफ्तार

Bettiah | अवधेश शर्मा|

बेतिया। जिला पुलिस ने कालीबाग थाना क्षेत्र के गड़वान टोली वार्ड संख्या-10 में बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी और क्रूरता के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है,जबकि उसके घर से कुल 15 मवेशियों को मुक्त कराया गया है।मौके से भारी मात्रा में धारदार हथियार व तराजू भी ज़ब्त किए गए हैं।

मिली सूचना के अनुसार,बीते मंगलवार की देर रात कालीबाग थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि दिलनवाज आलम के घर पर तस्करी के उद्देश्य से मवेशियों को छुपाकर रखा गया है। सत्यापन के लिए सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में नगर,कालीबाग और मनुआपुल थाने की संयुक्त टीम ने दिलनवाज आलम और अमजद खान के ठिकानों पर औचक दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान 6 गाय,3 बाछी और 6 बछड़े पाये गए।पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपित दिलनवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कालीबाग थाने में भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कांड संख्या-146/26 दर्ज की गयी है।फरार अमजद खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Bettiah | Cattle Smuggling Racket Busted In Bettiah Fifteen Cattle Rescued And Smuggler Arrested With Weapons

URL Slug : bihar-bettiah-kalibagh-police-busted-cattle-smuggling-racket-fifteen-cattle-rescued-dilnawaz-alam-arrested-weapons

Tagline : In a major midnight raid, the Bettiah police busted an illegal cattle smuggling ring in Kalibagh, rescuing 15 cattle and arresting one accused with weapons.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular