HomeBIHARमोतिहारीव्यक्ति, समाज और राष्ट्र रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन: 28 अगस्त को...

व्यक्ति, समाज और राष्ट्र रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन: 28 अगस्त को मनेगा पर्व

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन का पावन पर्व उदया तिथि की मान्यता के अनुसार 28 अगस्त, शुक्रवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन विभिन्न वेद शाखाओं के अनुयायी वैदिक परंपरा के अनुसार पवित्र श्रावणी उपाकर्म भी संपन्न करेंगे। जानकारी देते हुए आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान (वेद विद्यालय) बरियारपुर के प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह तक सीमित न होकर व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र और पर्यावरण की समग्र रक्षा का आह्वान करने वाला आत्मबोध का महापर्व है।

पौराणिक संदर्भों में देवराज इंद्र की असुरों पर विजय के लिए इंद्राणी द्वारा रक्षासूत्र बांधने, श्रीकृष्ण द्वारा द्रौपदी की लाज बचाने तथा इतिहास में रानी कर्णावती द्वारा हुमायूं को राखी भेजने जैसे दृष्टांत इस पर्व के व्यापक सुरक्षा संकल्प को रेखांकित करते हैं। यह दिन गुरु-शिष्य, पुरोहित-यजमान तथा प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षों को भी रक्षासूत्र बांधकर परस्पर सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को दोहराने का माध्यम है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular