Homeबिहारबेतियानरकटियागंज में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में हंगामा, डीलर की मनमानी...

नरकटियागंज में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में हंगामा, डीलर की मनमानी और यूरिया संकट पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा

-

◆डीलरों द्वारा तय रेट से अधिक वसूली और जबरन थमाई जा रही दवाइयां, दवा नही ले रहे है किसान, परेशानी

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखंड ई-किसान भवन में आयोजित उर्वरक निगरानी समिति की बैठक शनिवार को बेहद हंगामेदार रही। बैठक में धान की रोपनी के इस पीक सीजन में क्षेत्र में यूरिया की बढ़ती किल्लत और डीलरों द्वारा की जा रही मनमानी का मुद्दा गरमाया रहा। उर्वरक विक्रेताओं ने एक सुर में डीलरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। ​बैठक में एकजुट हुए दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि थोक डीलर उन्हें निर्धारित दर से काफी अधिक मूल्य में यूरिया दे रहे है। दुकानदारों ने बताया कि 345 से 350 रुपये प्रति पैकेट पर यूरिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं, हर पैकेट के साथ 150 से 200 रुपये की अतिरिक्त दवाइयां जैसे अपना पावर और जिंक जबरन थमाई जा रही हैं।

बैठक में ​दुकानदारों का कहना था, किसान को सिर्फ यूरिया खाद की जरूरत है, लेकिन डीलर हमें जबरदस्ती महंगी दवाइयां टैग करके दे रहे हैं। ऐसे में खुदरा दुकानदार किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया कैसे उपलब्ध कराएं? इस गंभीर समस्या को लेकर दुकानदारों ने स्थानीय विधायक से भी मिलकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया है। वही बैठक में बीस सूत्री के अध्यक्ष रंजन ओझा और प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार साह ने भी इस गंभीर समस्या को जिलाधिकारी से अवगत कराते हुए इस गंभीर समस्या का समाधान कराने की बात कही।

​वर्तमान में धान की रोपनी का पिक समय चल रहा है, जिससे यूरिया की मांग चरम पर है। एक तरफ बाजार में यूरिया की भारी किल्लत है, तो दूसरी तरफ जहां खाद मिल भी रही है, वहां दुकानदारों द्वारा अधिक दाम और जबरन दवाइयां दिए जाने से किसानों का आर्थिक बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। अपनी जमा-पूंजी लगाकर खेती कर रहे किसान इस दोहरी मार से बेहद परेशान हैं।

वही​ इस समस्या को गंभीरता से देखते हुए बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने नाराजगी जताई और इस विषय से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने का भरोसा दिया। बीडीओ ने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि हर हाल में किसानों को निर्धारित सरकारी रेट पर ही यूरिया का वितरण सुनिश्चित किया जाए। यदि कहीं से भी अधिक मूल्य लेने या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ विधि सम्मत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन ओझा, मुखिया संघ के उपाध्यक्ष अभिजीत दुबे, एएसडीओ संतोष कुमार, बीएओ रोहित गौतम, नोडल श्रीकांत ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार साह, मुखिया प्रतिनिधि राजू वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के कर्मी और भारी संख्या में उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts