HomeBIHARतुरकौलिया के गुलरेज अहमद बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश...

तुरकौलिया के गुलरेज अहमद बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण जिले के तुरकौलिया प्रखंड के सेमरा टोला निवासी कांग्रेस नेता गुलरेज अहमद को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने उनका मनोनयन किया है।
गुलरेज अहमद वर्तमान में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ईबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे पीसीसी डेलीगेट और डीआरओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठन में उनके सक्रिय योगदान और लगातार मेहनत को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोनयन के बाद गुलरेज अहमद ने कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
उनके मनोनयन पर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश दयाल, शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, शैलेन्द्र शुक्ला, अनवर आलम अंसारी, सत्येंद्र तिवारी सहित कई नेताओं ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular