पराउटोला गांव में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे गेहूं की दौरी के दौरान निकली एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने करीब ढाई एकड़ में लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लेकर जला दिया।
10 अप्रैल, लौरिया (प•चम्पारण, बिहार):
लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत स्थित पराउटोला गांव में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे गेहूं की दौरी के दौरान निकली एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने करीब ढाई एकड़ में लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लेकर जला दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हडवा सरेह में दौरी के समय हडंबा से निकली चिंगारी पास के खेतों तक पहुंच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस घटना में बहादुर यादव, नईम मियां, धुरी राम, संदीप कुमार और ताज मोहम्मद अंसारी की फसल को भारी नुकसान हुआ।
फसल जलने को लेकर दो गांव—पराउटोला और नवका पराउटोला—के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस दौरान रमेश यादव, बहादुर यादव, विरेन्द्र यादव, नंदनी कुमारी और इनायत अंसारी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया ई. शैलेश कुमार, कर्मचारी मोहम्मद मोबसीर हसन जौहर तथा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विडिओ विजुआल
पराउटोला गांव में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे गेहूं की दौरी के दौरान निकली एक चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने करीब ढाई एकड़ में लगी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लेकर जला दिया।
Bettiah | Sparks burn two and a half acres of wheat in Lauriya, five injured in a scuffle.
, five injured in a scuffle












