spot_img
Thursday, April 9, 2026
Homeबिहारसिवानसिवान : विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश का लगा आरोप

सिवान : विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश का लगा आरोप

-

SHABD,सिवान, April 7,

सिवान में सड़क विवाद के बाद हिंसक झड़प, चंदन सिंह ने विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया, पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया।

07 अप्रैल , सिवान (सिवान , बिहार) :

 सिवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र में एक मामूली सड़क विवाद ने अब गंभीर राजनीतिक रूप ले लिया है। सेमरी गांव में ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच साइड लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें मारपीट और पथराव की घटनाएं सामने आयीं।

इस मामले में कुख्यात चंदन सिंह ने रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब तथा पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के करीबी डब्लू खान पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता गया। दोनों पक्षों तथा पुलिस की ओर से कुल तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं, जिनमें एक प्राथमिकी विधायक के खिलाफ भी शामिल है।

चंदन सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण उनकी हत्या की योजना बनायी गयी थी। उन्होंने दावा किया कि सेमरी गांव में घात लगाकर उन पर फायरिंग की गयी, जिसमें वे बाल-बाल बच गये। इस दौरान उनकी तीन स्कॉर्पियो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं।

इधर, पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – 

चंदन सिंह, आरोपी

PTC 

आकाश कुमार

Caption :

सिवान में सड़क विवाद के बाद हिंसक झड़प, चंदन सिंह ने विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया, पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया।

Siwan | Violent clashes erupt in Siwan after a road dispute; Chandan Singh accuses MLA Osama Shahab of murder plot; police detain 6 people. SHABD,सिवान, April 7,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts