HomeUncategorizedएसडीपीओ रवि कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

एसडीपीओ रवि कुमार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विवेक शर्मा | अरेराज

अरेराज। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “सात निश्चय-3” के तहत सातवें निश्चय — सबका सम्मान, जीवन आसान के उद्देश्य से अरेराज अनुमंडल कार्यालय में विशेष जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जन-सुनवाई के दौरान अरेराज के एसडीपीओ ने स्वयं मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। लोगों ने भूमि विवाद, आपसी विवाद, कानून व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायतें रखीं।

एसडीपीओ रवि कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। वहीं, जिन मामलों में जांच की आवश्यकता थी, उन पर संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को समय सीमा के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जन-सुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने से बचाना और प्रशासन को जनता के और करीब लाना है।

बिहार सरकार के निर्देश के अनुसार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अंचल, अनुमंडल एवं संबंधित सरकारी कार्यालयों में जन-सुनवाई आयोजित की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर पूर्णकाम समर्थ, अजय कुमार सिंह, मुनीर आलम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जन-सुनवाई में पहुंचे दर्जनों फरियादियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular