Homeबिहारमोतिहारी12 जुलाई को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगी...

12 जुलाई को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगी 8 स्पेशल ट्रेन

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। रविवार (12 जुलाई) को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है। परीक्षा के दिन स्टेशनों और ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ के सुगम प्रबंधन तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 8 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, इन सभी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्थान समय दोपहर 14:00 बजे तय किया गया है, ताकि परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र आसानी से अपने गंतव्य की ओर लौट सकें।

परीक्षा स्पेशल ट्रेनों बेतिया से सिवान जाने वाली गाड़ी संख्या 03213 बेतिया से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर व छपरा के रास्ते सिवान पहुंचेगी। दरभंगा से बरौनी जंक्शन के लिए गाड़ी संख्या 03214 दरभंगा से दोपहर 14:00 बजे खुलकर लहेरियासराय और समस्तीपुर होते हुए बरौनी तक जाएगी। मधुबनी से हाजीपुर के लिए गाड़ी संख्या 03215 मधुबनी से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी और दरभंगा, समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर के रास्ते हाजीपुर पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर से सिवान के लिए गाड़ी संख्या 03216 मुजफ्फरपुर से दोपहर 14:00 बजे खुलकर हाजीपुर, सोनपुर और छपरा के रास्ते सिवान तक जाएगी। समस्तीपुर से सिवान के लिए गाड़ी संख्या 03217 समस्तीपुर से दोपहर 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर व छपरा के रास्ते सिवान पहुंचेगी। सुपौल से मधुबनी के लिए गाड़ी संख्या 03218 सुपौल से दोपहर 14:00 बजे खुलकर झंझारपुर और सकरी होते हुए मधुबनी पहुंचेगी। सीतामढ़ी से बेतिया के लिए गाड़ी संख्या 03219 सीतामढ़ी से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी और रक्सौल के रास्ते बेतिया तक जाएगी। मुजफ्फरपुर से बेतिया के लिए गाड़ी संख्या 03220 मुजफ्फरपुर से दोपहर 14:00 बजे खुलकर बापूधाम मोतिहारी के रास्ते बेतिया पहुंचेगी।

रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, पायदान पर यात्रा न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की असुविधा, शिकायत या सहायता के लिए यात्री भारतीय रेल के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या रेल मदद ऐप का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे के इस कदम से उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मोतिहारी, बेतिया, सिवान आदि जिलों से आने-जाने वाले हजारों परीक्षार्थियों को सीधे तौर पर सहूलियत मिलेगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts