spot_img
Sunday, April 27, 2025
spot_img
Homeबिहारपटनाबलिराम श्रीवास्तव बने बिहार प्रदेश जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश...

बलिराम श्रीवास्तव बने बिहार प्रदेश जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव

-

जितेंद्र कुमार सिन्हा।

पटना, 19 मार्च: बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने बलिराम श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ का “प्रदेश सचिव” मनोनीत किया है।

उन्होंने बताया कि बलिराम श्रीवास्तव ग्राम-कर्णपुरा, पो०-बैरिया, प्रखंड-सम्पतचक, जिला- पटना के निवासी हैं और उनकी पार्टी के प्रति कर्त्तव्यनिष्ठा एवं कार्य कुशलता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने विश्वास जताया कि बलिराम श्रीवास्तव तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ तथा पार्टी संगठन को निष्ठापूर्वक मजबूत बनाएंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

बलिराम श्रीवास्तव को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रमुख रूप से बधाई देने वालों में घटना चक्र टाइम्स के संपादक सह अधिवक्ता दीपक कुमार अभिषेक, अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार सह जीकेसी राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान, पत्रकार सह रोटरी क्लब कंकड़बाग अध्यक्ष राजकिशोर सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिन्हा शामिल हैं।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts