spot_img
Friday, November 7, 2025
Homeबिहारपटनाजीकेसी के प्रदेश युवा अध्यक्ष बने राहुल मणि, बिहार प्रदेश को मिलेगी...

जीकेसी के प्रदेश युवा अध्यक्ष बने राहुल मणि, बिहार प्रदेश को मिलेगी मजबूती : रागिनी रंजन

-

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने राहुल मणि को बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने दी।

प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने राहुल मणि को सम्मानित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीकेसी के सदस्यता अभियान को युवाओं से जोड़ने में तेजी आएगी।

दीपक अभिषेक ने बताया कि बिहार के युवाओं को संगठित और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राहुल मणि को यह जिम्मेदारी दी गई है। श्री मणि ने अपने पद का कार्यभार संभालते हुए जीकेसी के विस्तार और मजबूती के लिए युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, ऋतिक मणि और प्रसून श्रीवास्तव सहित कई सदस्य उपस्थित थे। राहुल मणि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

दीपक अभिषेक ने यह भी जानकारी दी कि जीकेसी के मधेपुरा सदस्य राजेश कुमार वर्मा ने भरगामा से आदित्य कुमार सिन्हा, वीरनगर से भोलू कुमार श्रीवास्तव, और लहेरियासराय से निशांत कुमार श्रीवास्तव को संगठन से जोड़ा।

राहुल मणि और अन्य नए सदस्यों को बधाई देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन, पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, आशुतोष ब्रजेश, डॉ. हर्षवर्धन, दिलीप कुमार सिन्हा, नवीन कुमार, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, रवि सहाय और अनिल कुमार दास शामिल थे।

Related articles

Video thumbnail
बिहार चुनाव 2025: शाम 5 बजे तक 63.18% मतदान दर्ज, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, 6 November 2025
01:56
Video thumbnail
मोतिहारी। अमित शाह की जनसभा में BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीता शर्मा, 6 November 2025
01:28
Video thumbnail
रक्सौल में निरहुआ रिक्सावाला, 6 November 2025
01:07
Video thumbnail
देखिये निरहुआ रिक्सावाला ने क्या कहा? रक्सौल में
02:57
Video thumbnail
रक्सौल में यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व निरहुआ रिक्सावाला की हुंकार, 6 November 2025
05:41
Video thumbnail
6 November 2025
00:07
Video thumbnail
बेगूसराय | मनोज तिवारी बोले—बिहार में नीतीश ही मुख्यमंत्री चेहरा, PB SHABD, 5 November 2025
02:38
Video thumbnail
रक्सौल के एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा का लड्डू से तौलकर भव्य स्वागत, 4 November 2025
00:18
Video thumbnail
दानापुर व दीधा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का रोड शो, PB SHABD, 3 November 2025
00:19
Video thumbnail
दुलारचंद यादव हत्याकांड, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह व दो सहयोगी गिरफ्तार, PB SHABD, 2 November 2025
00:47

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts