spot_img
Tuesday, June 9, 2026
Homeबिहारपटनाडिजिटल मीडिया को संगठित करने के लिए 'बिहार डिजिटल मीडिया संघ' का...

डिजिटल मीडिया को संगठित करने के लिए ‘बिहार डिजिटल मीडिया संघ’ का हुआ गठन 

-

राजद नेता पलटन सिंह ने किया शुभारंभ, अध्यक्ष बने जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

पटना। मसौढ़ी के पत्रकारों ने  डिजिटल मीडिया को संगठित करने के लिए ‘बिहार डिजिटल मीडिया संघ’ का गठन किया।वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण इस संघ का गठन हुआ है। 

 इस संघ का शुभारंभ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता पलटन सिंह ने किया।  जिसका अध्यक्ष सूचना विभाग के पूर्व पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा को बनाया गया है।

कार्यक्रम में संघ के सदस्यों ने पलटन सिंह को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पलटन सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया के इस युग में मसौढ़ी जैसे क्षेत्र में ऐसा संगठन बनने से डिजिटल पत्रकारों को एक मंच मिलेगा, जिससे वे राज्य और बिहार में अपनी पहचान बना सकेंगे।  

संघ के उपाध्यक्ष मुन्ना पंडित ने कहा कि मीडिया की बढ़ती भीड़ में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए संगठन का होना आवश्यक है। संगठन के माध्यम से दूरदराज के पत्रकारों को सहयोग मिलेगा।  

संगठन का नेतृत्व अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा करेंगे। उनके साथ उपाध्यक्ष मुन्ना पंडित, सुमन दिवाकर, महासचिव पिंटू कुमार, सचिव रंजीत कुमार और प्रबंधक सतवीर सिंह को मनोनीत किया गया है। अन्य पदों पर मनोनयन अगली बैठक में किया जाएगा।  

कार्यक्रम के समापन पर संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा की गई, जिनमें निष्पक्ष पत्रकारिता, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार और पत्रकारों में एकता शामिल है। बाद में स्थानीय प्रशासन को संगठन के गठन की सूचना दी गई।

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts