माला सिन्हा
पीपराकोठी : पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में आयोजित हिन्दी चेतना माह-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि . के रंजीत, डीआईडी. (एसएसबी., पटना), विशिष्ट अतिथि कर्नल कवि क्रतु, एनसीसी. कमांडेंट, मोतिहारी एवं नीरज कुमार, द्वितीय कमांडेंट, एस.एस.बी., मोतिहारी शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में हिन्दी भाषा के प्रति उत्साह जगाया एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एवं एसएसबी. के बीच एम.ओ.यू. करने का प्रस्ताव रखा, ताकि उद्यान एवं वानिकी के क्षेत्र में सामूहिक विकास हो सके. सभा को दोनों विशिष्ट अतिथियों ने भी संबोधित किया. अधिष्ठाता डॉ कुंदन किशोर ने महाविद्यालय के विविध कार्यकलापों का विवरण प्रस्तुत किया तथा बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया. हिन्दी चेतना माह-2026 के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. डॉ. आर. के. साहु ने स्वागत भाषण एवं डॉ. टीपी महतो ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.



