spot_img
Tuesday, July 14, 2026
HomeBreakingनेपाल में एरिया कमांडर रह चुका नक्सली संगठन एमसीसी का सक्रिय सदस्य...

नेपाल में एरिया कमांडर रह चुका नक्सली संगठन एमसीसी का सक्रिय सदस्य हथियार साथ पकड़ाया

-

“शार्प शूटर” नाम से रहा है कुख्यात अभियुक्त हरिमोहन राय

रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

Nepal Boarder Big Breaking by अनिल कुमार।
मोतिहारी। नेपाल में एरिया कमांडर रह चुका नक्सली संगठन एमसीसी के सक्रिय सदस्य को छौड़ादानो पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने उसे वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ पकड़ा है। नक्सली की पहचान हरिमोहन राय के रूप में की गयी है। अभियुक्त राय पूर्वी चम्पारण के लखौरा का निवासी है।

रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर छौड़ादानो मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छौड़ादानो नहर चौक पर गहन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने लखौरा थाना क्षेत्र के हरिमोहन राय को लोकलमेड कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि हरिमोहन राय नेपाल में एमसीसी का एरिया कमांडर रह चुका है और वह “शार्प शूटर” के नाम से जाना जाता है। लूट और हत्याकांड सहित कई मामलों में पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

अपराधी की पृष्ठभूमि:
हरिमोहन राय के खिलाफ चिरैया थाना और लखौरा थाना में लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए निकला था, लेकिन जांच के दौरान उसे हथियार के साथ पकड़ लिया गया।

पुलिस टीम की कार्रवाई:
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। छापेमारी दल में रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, छौड़ादानो थानाध्यक्ष हनुमंत, एसआई निशा गुप्ता और पुलिस बल के अन्य सदस्य शामिल थे।

फोटो:
नक्सली संगठन एमसीसी का सक्रिय सदस्य छौड़ादानो पुलिस की गिरफ्त में।

Hari Mohan Ray An active member of the Naxalite organization MCC, who previously served as an area commander in Nepal, was caught. Kwon as “sharp shooter”

“Chauradano Police Arrests Active MCC Member with Weapons During Vehicle Check” Photo -Deshvani

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts