Homeबिहारपटनामातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र ने किया ज़रूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र ने किया ज़रूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

-

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 24 जनवरी ::

कड़ाके की ठंड को देखते हुए मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र, कंकड़बाग द्वारा पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला इंग्लिश गांव में सभी समुदाय के 50 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए।

इस मौक़े पर मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र, पटना के संस्थापक ठाकुर अरुण कुमार सिंह ने कहा-

“मनुष्य के प्रति दयालु होना ही ईश्वर के प्रति दयालु होना होता है, क्योंकि ईश्वर प्रत्येक व्यक्ति में निवास करते हैं।”


समाज सेवा में सतत योगदान-

संस्थापक श्री सिंह ने बताया कि मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए तत्पर रहती है। संस्था कई वर्षों से असहाय लोगों की मदद कर रही है। कोरोना काल के दौरान एक महीने तक भूखे लोगों के बीच भोजन और कच्चा अनाज वितरित किया गया था।
संस्था कभी विकलांगों को ट्रायसाइकिल प्रदान करती है, तो कभी जरूरतमंदों के बीच वस्त्र और खाद्य सामग्री बांटकर उनकी तकलीफें कम करने का प्रयास करती है।


संस्थापक का प्रेरणादायक संदेश-

कंबल वितरण से पहले संस्था के संस्थापक अरुण कुमार सिंह ने कहा, “हमारे गुरुदेव सदैव कहा करते थे कि यदि आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, तो इसे अवश्य करें। इससे ईश्वर प्रसन्न होंगे और आपके मनोरथ पूरे होंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि गुरुदेव जी की इच्छा थी कि इस क्षेत्र के असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए जाएं। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विशेष सहयोग

इस अवसर पर कंबल वितरण में ठाकुर अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष मुरारी शर्मा, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सचिव सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, राम शरणागत सिंह, अविनाश सिंह, प्रसादी रजक, रोहित कुमार और सुरेन्द्र कुमार रंजन ने विशेष योगदान दिया।

जिन लोगों में कंबल वितरित किए गए उनमें संगीता देवी, बासमती देवी, शीतल दास, कैलू पासवान, राम प्रवेश राम, नरेश राय, और शंभू साह शामिल हैं।

सहयोगियों का सम्मान

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशुद्धानंद, वेदप्रकाश, गुंजन कुमार, रंजन कुमार, चन्द्र मोहन कुमार, गुड्डू सिंह, सबल सिंह, और पूर्व मुखिया संतोष कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर गुंजन कुमार, चन्द्र मोहन कुमार, वेदप्रकाश, और विशुद्धानंद ने संयुक्त रूप से संस्था के सदस्यों को शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें-

Related articles

Bihar

Latest posts