spot_img
Saturday, July 4, 2026
Homeबिहारबिहार: अवैध खनन की शिकायतों पर थाना प्रभारी और एसपी की भूमिका...

बिहार: अवैध खनन की शिकायतों पर थाना प्रभारी और एसपी की भूमिका की होगी उच्चस्तरीय जांच

-

SHABD,Patna, July 29,

बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को पटना में खान एवं भूतत्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन की शिकायतों पर संबंधित थाना प्रभारियों तथा एसपी की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच करायी जाएगी।

पटना में आज बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

उपमुख्यमंत्री-सह-खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूरे राज्य से प्राप्त विभागीय आंकड़ों के आधार पर खनिज राजस्व वसूली, बालू घाटों की अद्यतन स्थिति, जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (DSR) की प्रगति, अवैध खनन पर की गई कार्रवाई, ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग की स्थिति, खनिज लेवी तथा अन्य तकनीकी व पर्यावरणीय पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन जिलों में राजस्व वसूली की स्थिति अपेक्षा से कमजोर है, वहां के जिला खनन पदाधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण लिया जाए। बालू घाटों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए यह बताया गया कि राज्य में अबतक कुल 463 घाटों को नीलामी के लिए अधिसूचित किया गया, जिनमें से 316 घाटों की सफल नीलामी हो चुकी है। शेष 147 घाटों की नीलामी प्रक्रिया विभिन्न कारणों से लंबित है। विभाग द्वारा पुनः नीलामी की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जहां-जहां अब भी अवैध खनन या ओवरलोडिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां के थाना प्रभारियों तथा पुलिस अधीक्षकों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और उनकी संलिप्तता की स्थिति में उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Patna | High-Level Inquiry to Investigate Role of Station House Officer and SP in Illegal Mining Complaints in Bihar


In response to persistent complaints regarding illegal mining activities in Bihar, a high-level inquiry will be conducted to scrutinize the roles of Station House Officers (SHOs) and Superintendents of Police (SPs). This investigation aims to ascertain whether appropriate action was taken on reported incidents and to identify any potential negligence or complicity. The move underscores the state government’s commitment to curbing illicit mining and ensuring accountability within law enforcement agencies.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts