spot_img
Sunday, April 20, 2025
spot_img
Homeबिहारपटनाह्यूमन राइट डिफेंडर ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए वस्त्र

ह्यूमन राइट डिफेंडर ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किए वस्त्र

-

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

पटना के मुकुट मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण में ह्यूमन राइट डिफेंडर के राष्ट्रीय चिकित्सा पदाधिकारी, शल्य चिकित्सक डॉ. अंजलि सिन्हा के नेतृत्व में छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरित की गई। इस आयोजन की जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी।

सर्वधर्म समभाव का प्रतीक छठ महापर्व-

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि छठ महापर्व सनातन धर्म का सबसे पवित्र और महान पर्व है, जिसमें किसी ब्राह्मण की पूजा के लिए आवश्यकता नहीं होती। यह पूजा ऊंच-नीच, जाति या धार्मिक भेदभाव से परे होती है और सर्वधर्म समभाव का वातावरण बनाए रखती है। इस पूजा में पवित्रता और परहेज का विशेष महत्व होता है और इसे पूरी निष्ठा और श्रद्धा से मनाया जाता है।

**सैकड़ों साड़ियों का वितरण**

सोमवार को सैकड़ों साड़ियों का वितरण ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा, सह संस्थापिका एवं एससी-एसटी महासचिव आशा देवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा, उप राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि सिन्हा, राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण, राष्ट्रीय निगरानी विभाग की सरिता देवी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार, सक्रिय सदस्य पवन कुमार सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय ह्यूमन राइट्स डिफेंडर

राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर धार्मिक कार्यों के अतिरिक्त असहाय, आर्थिक रूप से गरीब लोगों और बच्चों की सहायता करने में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts