spot_img
Wednesday, February 4, 2026
Homeबिहारपटनाएनकाउंटर : रंगदारी के अभियुक्त के पैर में लगी गोली, एक सहयोगी...

एनकाउंटर : रंगदारी के अभियुक्त के पैर में लगी गोली, एक सहयोगी फरार

-

SHABD,दानापुर, December 11, 

पटना के जानीपुर स्थित बग्घा टोला के पास गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। रंगदारी और फायरिंग के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त पुलिस को देखते ही गोली चलाते हुए भागने लगा।

11 दिसंबर, जानीपुर (पटना, बिहार): 

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित बग्घा टोला के पास गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। रंगदारी और फायरिंग के मामले में वांछित मुख्य आरोपी पुलिस को देखते ही गोली चलाते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी राकेश कुमार (उम्र लगभग 35–36 वर्ष), निवासी पिपरा, के पैर में गोली लग गयी।

उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसका एक सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

यह घटना 30 नवंबर 2025 को उस समय शुरू हुई थी, जब जानीपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से रंगदारी मांगी गई थी और उसके घर के पास फायरिंग की गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गयी।

तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर 10 दिसंबर को एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि फायरिंग और रंगदारी में शामिल मुख्य आरोपित दोबारा घटनास्थल के आसपास देखा गया है।

इसके बाद पुलिस टीम तुरंत बग्घा टोला पहुंची। टीम को देखते ही आरोपी ने लगातार फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने पहले उसे चेतावनी दी, अपनी पहचान बताई और हवाई फायरिंग भी की, लेकिन आरोपी नहीं रुका और गोलीबारी जारी रखी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

मौके से पुलिस ने एक लोकलमेड कट्टा, एक कारतूस, रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है।

फरार सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

इस में : video 

बाइट: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पटना, कार्तिकेय के. शर्मा 

Caption : 

पटना के जानीपुर स्थित बग्घा टोला के पास गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। रंगदारी और फायरिंग के मामले में वांछित मुख्य आरोपी पुलिस को देखते ही गोली चलाते हुए भागने लगा।

Patna | Danapur Encounter: Bullet hit the leg of the extortion accused, one accomplice absconded. SHABD,दानापुर, December 11, 

बाइट: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पटना, कार्तिकेय के. शर्मा 

Patna Danapur Police Encounter Bullet hit leg of extortion accused, one accomplice absconded. SHABD,दानापुर, December 11, 

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts